कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समुदाय को पोषण जोड़ो-पुड़िया छोड़ो के उदघोष के साथ हाथ उठाकर नशामुक्ति का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत विजयपुर के अगरा में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से वन टू वन चर्चा करते हुए उनकी मांगो ओर समस्यों का समाधान किया गया। इसके साथ ही योजनाओं में लाभ का वितरण करने की कार्यवाही की गई।

उप तहसील भवन अगरा में आयोजित जनसंवाद के दौरान वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम निवास रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरसानपाल बरैया, सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद श्री पवन घरेया, एसडीओपी श्री राघवेंद्र सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री श्री अरविन्द जादौन, मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुद्गल, श्री परीक्षित धाकड़, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री अखिलेश शर्मा, सरपंच श्री मुकेश राठौर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण को हाई स्कूल अगरा का उन्नयन हायर सेकेंडरी में किए जाने हेतु डीओ लेटर भेजा जाएं। इसके साथ ही उन्होंने अगरा तहसील में कामकाज की शुरुआत करने के निर्देश भी दिए। युवाओ द्वारा उठाई गई मांग पर सीईओ जनपद को निर्देशित किया गया कि खेल मैदान की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही मगरदेह में विद्युत अब स्टेशन का निर्माण शीघ्रता से कराने, अगरा रेंज ऑफिस के पास हैंडपंप खनन कराने, पालपुर में बिजली लाइन की दुरुस्त करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। जनसंवाद के दौरान 60 आवेदन प्राप्त हुए जिन पर एक एक कर चर्चा करते हुए, निराकरण अथवा निराकरण करने की कार्यवाही प्रचलित की गई। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की पहल पर आयोजित किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रमो का लाभ लोगो को मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अगरा में सांदीपनी स्कूल का प्रस्ताव जिला विकास समिति के माध्यम से भेजने की अपेक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नशा छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा गांव जो पूर्ण रूप से नशामुक्त होगा, उसे शासन स्तर से पारितोशीत दिलाने की पहल की जाएगी।

4 बालिकाओं को मिला लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ

जनसंवाद के दौरान बालिका सौम्या आदिवासी मेघपुरा, काव्या कुशवाह पैरा, शालिनी यादव लारदेह एवं प्रियांशी आदिवासी पालपुर को लाभान्वित किया गया।

स्वामित्व योजना रजिस्ट्री भी प्रदान की

शासन द्वारा स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि पर बने मकानों की रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा हैं तथा हितग्राहियों को मलिकाना हक प्रदान करने के लिए रजिस्ट्री की जा रही हैं। इसी क्रम में जनसंवाद के दौरान प्रतीकात्मक रूप से श्री लक्ष्मी नारायण धाकड़ निवासी बेनीपुरा को रजिस्ट्री दस्तावेज प्रदान किए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य एवं जाँच शिविर के दौरान 191 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया, उसके अलावा 170 व्यक्तियों का नेत्र परिक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार 147 लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदाय किए गए। इसके साथ ही टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 20 रोगियों के एक्स- रे भी किए गए।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आयुष शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से 146 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आयुर्देदिक एवं होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की गई। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में 25 पशु पालकों को उनकी मवेशी के लिए निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई।

जाति प्रमाण पत्र हेतु शिविर लगाने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा को अगरा में जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह की तिथि निर्धारित कर उन दिन कैंप लगाया जाए तथा लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाए, कैम्प की तिथि के संबंध में आसपास के गांव में पंचायत के माध्यम से सूचना की जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

दीयों के पुनः उपयोग से बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसंवाद के दौरान दीयों का पुनः उपयोग कर बनाई गई आकर्षक एवं सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उल्लेखनीय है कि क्रियेटिव श्योपुर पहल अंतर्गत इन दीयों का पुनः उपयोग कर स्कूली विद्यार्थियों एवं समूह की महिलाओं द्वारा कई प्रकार की सजावटी वस्तुए और आकर्षक शोपीस बनाए गए हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में उपयोग किए गए दियों को कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर एकत्रित कर उन्हें पुनः उपयोगी कर जिले के विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों, सांदीपनी स्कूल एवं समूह की महिलाओं को प्रदान किए गए, जिनके द्वारा इन दीयों का पुनः उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों को भी इस प्रकार की कलाकृतिया भेट की गई।