मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गांधी सागर में बुधवार को उपज से…
प्रदर्शनी में दिखी कृषि क्षेत्र में किसानों द्वारा किए गए नवाचारों की झलक | किसानों के नवाचारों को किया जाएगा प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ यादव
प्रदर्शनी में जिले के किसानों द्वारा कृषि के क्षेत्र में किया जा रहे हैं नवाचारों, नई कृषि तकनीक और खाद्यान्न, फलोद्यान व मसाला उत्पाद प्रदर्शित किए गए है।
प्रदर्शनी में जिले के उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों, स्वरोजगार के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है।
’मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना’ बनी…
विभाग ने 2026-27 में 859 हितग्राहियों को 3 हजार 800 लाख से अधिक वित्तीय सहायता देकर बनाया आत्मनिर्भर
वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना में अब तक 859 हितग्राहियों को 3834.24 लाख का ऋण एवं सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।
राज्य सरकार की यह संकल्पबद्धता प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय को आर्थिक रूप से सुदृढ़, स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 96 आम नागरिकों की समस्याएं
तीन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं एक को स्टिक प्रदान कर मौके पर दी राहत
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री ओगरे ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर की पहल पर जनसुनवाई के दौरान ही तीन दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई साइकिल तथा एक हितग्राही को स्टिक प्रदान की गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना, बाल संरक्षण क्लब एवं आवाज जनकल्याण…
कटनी (17 नवंबर) - बाल अधिकार सप्ताह (14 से 20 नवंबर) के अंतर्गत बाल संरक्षण सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर बच्चों एवं युवाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करने तथा बाल विवाह निषेध के महत्व को समझाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में…
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पोस्टर बनाकर बाल विवाह के खिलाफ अपने विचारों एवं संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बड़वारा के प्राचार्य श्री जुगल किशोर चौरसिया की विशेष भूमिका एवं सहयोग रहा।