इंदौर जिले के सवा चार लाख से ज्यादा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अटल गृह ज्य़ोति योजना में लाभ देकर 19 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की है।। इस योजना में सौ यूनिट तक बिजली की बिलिंग एक रूपए यूनिट की दर से सौ रूपए की जाती हैं, शेष राशि शासन सब्सिडी के रूप में वहन करती है। योजना में प्रतिदिन औसतन पांच यूनिट तक बिजली की अधिकतम खपत वाले उपभोक्ता सब्सिडी की पात्रता रखते हैं, योजना में सौ यूनिट से लेकर 150 यूनिट तक बिजली की बिलिंग प्रचलित दर से की जाती है। माह विशेष में तीस दिनों में 150 यूनिट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं को पात्रतानुसार योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।

