भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समय-सारणी निर्धारित की गई है। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। इसके पश्चात 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा।
सरकारी योजनाएं
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समय-सारणी निर्धारित
टंटा डेस्क · सिवनी · 16 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट





