खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन फसल के पंजीयन की अवधि बढ़ाकर अब 24 अक्टूबर 2026 तक कर दी गई है।शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार सोयाबीन पंजीयन की अवधि पहले 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास के 16 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।किसान भाई निर्धारित समय-सीमा में कराएं पंजीयनजिले के समस्त सोयाबीन उत्पादक किसानों से अपील की गई है कि वे बढ़ाई गई अवधि का लाभ लेते हुए अपनी सोयाबीन फसल का पंजीयन 24 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि भावांतर योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकें।




