उज्जैन, 06 अक्‍टूबर। खाचरौद ब्लॉक के ग्राम बुरानाबाद की श्रीमती श्यामु दीदी करीब 40 वर्षों से अपने ससुराल में रह रही हैं। फरवरी 2022 में ग्राम नोडल के माध्यम से वे गंगा स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने से पहले वे गृहणी थीं और पति के साथ कृषि कार्य में सहयोग करती थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण मिला, जिससे उन्होंने अपनी पूंजी मिलाकर गांव में किराना दुकान शुरू की।व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए श्यामु दीदी ने द्वितीय ऋण का उपयोग कर दुकान का विस्तार किया। आज उनकी दुकान पर किराना सामग्री के साथ चाय भी बनाकर बेचती है, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। उनके पुत्र भी दुकान के कार्य में सहयोग करते हैं। स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग और अपनी मेहनत से श्यामु दीदी ने परिवार के लिए आय का स्थायी साधन तैयार किया है। कभी संकोच से अपनी बात नहीं रख पाने वाली श्यामु दीदी आज आत्मविश्वास के साथ अपने अनुभव साझा करती हैं और गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं।