08 अक्टूबर को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम
JOSH टीम का होगा शुभारंभ, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित
निवाड़ी की 20 और पृथ्वीपुर की 09 ग्राम पंचायतें वर्ष 2025 के लिए टीबी मुक्त घोषित
निवाड़ी, 07 अक्टूबर 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 08 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में JOSH (Joint Squad For Health) टीबी मुक्त भारत टीम का शुभारंभ किया जाएगा तथा वर्ष 2025 के लिए चयनित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम निवाड़ी में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिले के विकासखंड निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर की कुल 29 ग्राम पंचायतों का चयन वर्ष 2025 के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है। इनमें विकासखंड निवाड़ी की 20 तथा पृथ्वीपुर की 09 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को आमंत्रित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ ग्राम स्तर पर जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विकासखंड निवाड़ी की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें
असाटी खास, अस्तारी, बहेरा, बपरोली, बसवान, भीतरी, बिहारीपुरा, बीजौर, चकरपुर, देवरी नायक, घूघसी खास, गुजर्राकला, जमुनियां खास, केना, लड़वारी, मड़ोर, मकारा, पुछीकरगुवां, सिन्दूरसागर एवं थोना।
विकासखंड पृथ्वीपुर की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें
बिरोरा खेत, गैलवारा खास, जेरा खास, खिस्टोन, मनियां, मुड़ेनी, पपावनी, सिया खास एवं सिनोनियां खास।

