भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जोडे जाने हेतु 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 07 से 09 अक्टूबर 2026 तक विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे है जिसमें 18-19 आयु वर्ग के एवं मतदाता सूची से छूटे हुए व्यक्तियों के फार्म-6 भरवाये जाकर नाम जोडने की कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में बीएलओ के माध्यम तथा ऑनलाइन आवेदनः voters.eci.gov.in या ECINET Mobile App के माध्यम से कर सकते हैं।