प्रभारी सुपरवाईजर शेलेन्द्र दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा सिविल हॉस्पिटल में ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ अदिति भावसार के पदस्थ होने से नाक कान गला से संबंधित बीमारी के रोगियों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

डॉ भावसार ने एक महीने में ईएनटी दो रोगियो की जटिल सर्जरी की। जिसमें भेरुलाल-कानाजी उम्र 50 साल निवासी जावरा मंशापूर्ण रोड के कान के निचले हिस्से में गठान होने से पिछले एक साल से परेशान थे। उनकी सर्जरी कर गठान निकाली गई। इसी तरह कनीज उम्र 4 साल जावरा की (टंग टाई) जबान बाहर नहीं आती थी तथा वह तोतली बोलती थी। उसका भी सफल ऑपरेशन डॉ भावसार ने किया। डॉ भावसार ने पिछले एक महीने में 476 ईएनटी रोगियों को देखकर उनका उपचार किया।