शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभान्वित होने वाले उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि यदि उनके द्वारा माह अक्टूबर 2026 का राशन नहीं लिया गया है तो वह 05 तारीख तक अपनी दुकान पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में शासन की व्यवस्था के अनुसार कोई भी उपभोक्ता किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। इसके साथ-साथ माह नवंबर 2026 का भी वितरण प्रारंभ हो गया है। हितग्राही अपनी नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर राशन प्राप्त करें। सभी अधिकारियों और विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र की दुकानों को खुलवाए और राशन वितरण सुनिश्चित कराये।


