राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को प्रात: लगभग 9.50 बजे हैलीकॉप्टर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे। इसके पश्चात प्रात: लगभग 10.30 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल श्री पटेल अपरान्ह लगभग 2.30 बजे ग्वालियर विमानतल से वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।






