मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आगामी 22 नवम्बर रविवार को वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे संभागीय मुख्यालय इंदौर के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। उक्त परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिये सभी जिला मुख्यालय पर विशेष व्यवस्था की गई है।

वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय जांच "सीसीटीवी सर्विलेस, बायोमेट्रिक, प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्केनिंग आदि" के माध्यम से की जायेगी। नियमानुसार उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा समय से पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमति एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णत पालन किया जाना होगा।