NFSA अंतर्गत नवंबर माह का राशन वितरण प्रारंभ, अक्टूबर माह के वितरण की समय-सीमा 5 नवंबर तक बढ़ी --
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत माह नवंबर 2026 का राशन वितरण प्रारंभ हो गया है। साथ ही, भारत सरकार से अनुरोध कर माह अक्टूबर 2026 के राशन वितरण की समय-सीमा बढ़ाकर 05 नवंबर 2026 तक कराई गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी जिला निवाड़ी श्रीमती सपना सेन ने जिले के सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि जिन क्षेत्रों में माह अक्टूबर का राशन वितरण अभी शेष है, वहां निर्धारित समय-सीमा के भीतर वितरण कार्य पूर्ण कराया जाए।
उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया है कि पात्र हितग्राहियों को अक्टूबर माह का शेष राशन 05 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही राशन प्राप्त करने से वंचित न रहे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हितग्राही जिन्होंने अक्टूबर माह का राशन प्राप्त नहीं किया है, वे 5 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना राशन प्राप्त कर लें।

