प्रदेश सरकार द्वारा स्‍वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी भूमि के पट्टों की नि:शुल्‍क रजिस्‍ट्री कर हितग्राहियों को प्रदान की जा रही है। बालाघाट जिले में 29 अक्‍टूबर तक 30 हजार 595 आबादी भूमि के पट्टो की रजिस्‍ट्री कर हितग्राहियों को प्रदान कर दी गई है।

स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले के 01 लाख 43 हजार 488 आबादी भूमि के पट्टो की नि:शुल्‍क रजिस्‍ट्री कर उनके 02 लाख 83 हजार 60 धारकों को रजिस्‍ट्री दस्‍तावेज प्रदान किया जाना है। 29 अक्‍टूबर तक लालबर्रा तहसील में 3954, वारासिवनी में 3865, खैरलांजी में 3637, किरनापुर मे 3632, लांजी में 3035, बालाघाट में 2793, कटंगी में 2132, बिरसा में 1972, तिरोडी में 1779, बैहर में 1416, परसवाडा में 1321 एवं लामता तहसील में 1059 आबादी भूमि के पट्टो की रजिस्‍ट्री कर उनके धारकों को प्रदान कर दी गई है।