पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा विमुक्त घुमंतू तथा अद्धघुमंतू समुदाय के सदस्यों के जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, राशन कार्ड और समग्र आईडी बनाने के लिए 28 अक्टूबर को सेमरिया में तहसील परिसर में शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी की तैनाती की गई है। तहसीलदार मैदानी कर्मचारियों के माध्यम से घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों की बस्तियों और डेरों में जाकर शिविर की जानकारी दें। पात्र व्यक्तियों के जाति प्रमाण पत्र मौके पर ही शिविर में बनाएं तथा वितरित करें। जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें शासन की विकास योजनाओं का लाभ देना भी सुनिश्चित करें।