मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आष्टा विकासखंड की नगर परिषद जावर नगर परिषद में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में जिला कलेक्टर श्री बालागुरु के., एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव सहित अन्य जिला अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मिलने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार संबंधी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे नागरिकों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। साथ ही संबल योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान करने संबंधी प्रावधानों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया
शिविर में सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार माथुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

