उज्जैन, 06 नवम्बर। धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिला कोषालय उज्जैन में परंपरानुसार जिले के खजाने (सुदृढ़ कक्ष) का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री कुणाल खेरड़िया द्वारा विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। उन्होंने जिले एवं जिला कोषालय की निरंतर उन्नति, समृद्धि और विकास की कामना की।पूजन कार्यक्रम में पुलिस गार्ड सहित जिला कोषालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धनतेरस का पर्व मनाया तथा जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।