संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों विशेष रूप से दिव्यांगजनों, प्रवासियों एवं बुजुर्ग मतदाताओं को चुनावी सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है।

इस कार्य के लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सीहोर के सहायक संचालक श्री महेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें आयोग के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का कार्य सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।