गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया रायसेन के वार्ड क्रमांक-01 स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। इसके पहले कलेक्टर श्री सिसोनिया ने गाय का पूजन किया तथा उसे गुड़ और हरी घास खिलाकर गौसेवा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने श्रीकृष्ण गौशाला का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में गायों के रखरखाव, चारे एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह का गौशाला परिसर में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।