देश
सतत भूमि प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र, ICFRE द्वारा सतत भूमि प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के अंतर्गत सतत भूमि प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा “सतत भूमि प्रबंधन पद्धतियों द्वारा भूमि क्षरण तटस्थता प्राप्ति हेतु ग्रामीण समुदायों का सशक्तिकरण” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 से 11 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है।





