भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में आज जागरूक मतदाता एवं निर्वाचन साक्षरता विषय पर प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. नसरीन अंजुम खान एवं डॉ. शिवानी सोनी ने विद्यार्थियों से मतदाता सूची निर्माण, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व एवं शुद्ध मतदाता सूची के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा। निबंध प्रतियोगिता में यश्विनी बाचेकर ने प्रथम, ऋतू पाठे ने द्वितीय तथा तस्नीम मंसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम, अंजली चौरिया ने द्वितीय तथा यश्विनी बाचेकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार चौरसिया ने प्रतियोगिताओं का संचालन एवं संयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




