राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को जिले के ग्राम बेदाखेड़ी, तहसील आष्टा में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भावना एवं समानता की भावना को बढ़ावा देना तथा अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, सीहोर द्वारा किया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।