राज्य शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए राज्य के बाहर अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के नियमानुसार पात्र विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक पात्र विद्यार्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित छात्रवृत्ति आवेदन संबंधित संस्था अथवा महाविद्यालय के प्रमुख के माध्यम से 30 दिसंबर 2026 के पूर्व जिला कार्यालय, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, कलेक्ट्रेट स्थित नरसिंह भवन, कमरा नंबर 73, नरसिंहपुर में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण आवेदन तथा निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले छात्रवृत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।



