जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से विधिक जागरूकता रैली एवं मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर मंडला से प्रारंभ होगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को विधिक अधिकारों, कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।