भोपाल में राजस्व संबंधी विभिन्न विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में किया गया। कार्यशाला में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा एवं प्रमुख सचिव राजस्व डॉ ई.रमेश कुमार, प्रमुख राजस्व आयुक्त, सुश्री निधि निवेदिता द्वारा अशोकनगर तहसीलदार श्री संतोष धाकड़ को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 में पात्र हितग्राहियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि तहसील अशोकनगर अंतर्गत कुल 6565 लक्ष्य के विरूद्ध आज दिनांक तक 4711 रजिस्ट्री संपादित की गई। जिसका प्रतिशत 71.76 है। इस दौरान अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील के पटवारी श्री राम किंकर यादव द्वारा हल्का सेहराई एवं टीला में 760 रजिस्ट्री में से 460 रजिस्ट्री पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।



