सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा के सेमरिया चौक से बेलियाछोट तक की यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जायजा लेते हुए यात्रा मार्ग छुल्हा, देवगंवा,पिपरिया, कोतमा- गोहांड्रा चौराहा, कोतमा- पथरौडी तिराहा चौक, कार्यक्रम स्थल बेलियाछोट का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

उन्होंने यातायात,कानून व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोतमा श्री टी आर नाग, जनपद कोतमा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतल ठाकुर, जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि ग्वाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।