विजयादशमी के अवसर पर आलीराजपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम में रिवॉल्वर, एलएमजी और थ्री नॉट थ्री सहित विभिन्न शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके पश्चात हवन एवं आरती संपन्न हुई। मंत्री, सांसद और पुलिस अधीक्षक ने हवाई फायर भी किए। इस दौरान पुलिस विभाग के वाहनों का भी पूजन किया गया।