सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, सोंडवा विकासखंड में रविवार को आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

मुख्य कार्यक्रम वालपुर के बाजार फलिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं हितग्राही उपस्थित रहे। अतिथियों ने हितग्राहीमूलक योजनाओं, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी साझा की तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजगता से कार्य करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर हितग्राहियों से संवाद किया गया तथा स्वल्पाहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक एवं हितग्राही उपस्थित रहे।