संभाग आयुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिले के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति एवं पोषण आहार की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान साहित्य शिल्पी व कथाकार स्व. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्व. चट्टोपाध्याय की रचनाओं में सामाजिक यथार्थ, नवीनता और अप्रतिम मानवीय संवेदनाएं हैं, जो आज भी पाठकों के हृदय को स्पंदित करती हैं।