’उमरिया 29 अक्टूबर।’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को उमरिया नगर में ‘रन फॉर यूनिटी’ थीम के अंतर्गत तीन किलोमीटर की मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि मिनी मैराथन का आयोजन प्रातः 7 बजे से प्रस्तावित है। मैराथन का निर्धारित मार्ग कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, रानी दुर्गावती चौक, सगरा मंदिर चौक एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कार्यालय होते हुए पुनः कलेक्टर कार्यालय तक रहेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस बल, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता करने की अपेक्षा की गई हैं।