जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कल्याण संयोजक श्री बिनेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि वेतन लेखा कार्यालय (अन्य श्रेणी), महार रेजिमेंट सागर द्वारा 18 नवंबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सागर में SPARSH जनसंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। अभियान के दौरान पूर्व सैनिकों को SPARSH से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी तथा उनके डिजिटल लाइफ प्रमाण पत्र भी भरे जाएंगे। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।


