दीपावली के त्यौहार पर आतिशबाजी के कब्जे और विक्रय के लिए अस्थायी अनुज्ञप्तियाँ जारी किये जाने हेतु आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क के साथ संबंधित थाना प्रभारी से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र सहित एम.पी. ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा ने बताया कि अब इस अंतिम तारीख को बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दिया गया है। आवेदक एम.पी. ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से http://services. mp.gov.in पर प्रोफाइल पंजीयन कराकर अपना आवेदन 23 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। इस अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।