विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय के हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला भिण्ड में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविर दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को तहसील कार्यालय भिण्ड एवं दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को तहसील परिसर लहार में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर में समुदाय के हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने तथा शासकीय योजनाओं से संबधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
अतः विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के समस्त संबधित हितग्राहियों से अपील है कि वे निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ प्राप्त करें।


